आपकी याद का सिक्का @jaunsee









आपकी याद का सिक्का

मैनें संभाल कर दुपट्टे में बांधा हुआ है

अक्सर एक ख़्वाब मेरी पसन्द का

रोज़ाना सहला के जाता है

मैं इस सिक्के को दुपट्टे से खोलकर

दाहिनी हथेली से हर रात

माथे पर सजा लेती हूँ!

ये सिक्का

मेरी सियाह रात सी ज़िन्दगी का

चाँद बन कर चमकता है

आपकी याद का सिक्का!




#मैं

Comments