वुजूद





एक खोयी लड़की 

रोज़ मुझसे आके अपना पता पूछती है 

पूछती है कि, वो कौन है, कहाँ रहती है? 

उसका घर कहाँ है? 

एक वो सरनेम जिसमें वो जन्मी 

एक वो जिसमें वो मरने वाली है 

लोगों ने उसे कई नाम दिए 

पर कोई ये नहीं बता पाया है 

कि वो कौन है कहाँ रहती है? 

उसका घर कहाँ है? 

वो खोयी लड़की 

#जौनसी 


Comments